हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 June 2023

तदर्थ शिक्षकों को ‘आप’ ने दिया समर्थन



लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर चल रहे तदर्थ शिक्षकों के धरने को समर्थन दिया है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने सरकार से तदर्थ शिक्षकों के बकाए वेतन का भुगतान कराने की मांग की है।


उन्होंने कहा कि तदर्थ शिक्षकों को पिछले एक साल से वेतन नहीं मिला है, जबकि ये शिक्षक अधिकारियों से लेकर सरकार के मंत्रियों तक का चक्कर लगाते रहे हैं। वेतन न मिलने से इन शिक्षकों का पूरा परिवार संकट में आ गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more