हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 July 2023

उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश 24 तक



लखनऊ, । प्रदेश में स्थित उच्च शिक्षा विभाग के सभी शैक्षिक संस्थानों के लिए सत्र 2023-24 का शैक्षणिक कैलेंडर सोमवार को जारी कर दिया गया। इसमें सेमेस्टर के अलावा वार्षिक प्रणाली में प्रवेश प्रक्रिया 24 जुलाई तक पूरी करने का प्रावधान है।

प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल की तरफ से जारी कैलेंडर में सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए शिक्षण और परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित है। प्रथम सेमेस्टर के नव प्रवेशित विद्यार्थियों की पढ़ाई 25 जुलाई से शुरू हो जाएगी।
25 जुलाई से 30 जुलाई तक दीक्षारंभ कार्यक्रम चलेगा। सेमेस्टर शिक्षण 90 दिनों में समाप्त होगा दो नवंबर 2023 तक यह पूरा होगा। सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 नवंबर 2023 तक पूरी होंगी। सेमेस्टर की परीक्षाएं 40 दिनों तक 11 नवंबर 2023 से 20 दिसंबर 2023 तक चलेंगी। इसके बाद 21 दिसंबर 2023 से पांच जनवरी 2024 तक शीतावकाश होगा। परिणाम की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2024 होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more