हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 July 2023

वेतन विसंगति को लेकर बीईओ ने दिया धरना



लखनऊ,। प्रोन्नति, वेतन विसंगति समेत अन्य सेवा मामलों पर शासन के ढुलमुल रवैये से खफा खण्ड शिक्षाधिकारियों (बीईओ) ने सोमवार को रमाबाई पार्क में धरना-प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। एक दर्जन से अधिक मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे खण्ड शिक्षाधिकारियों ने कहा कि शासन में बैठे उच्च अधिकारी उनकी मांगों पर गौर नहीं कर रहे हैं। मजबूर होकर प्रदर्शन का रास्ता अपनाया। बीईओ ने चेतावनी दी है कि एक महीने के भीतर उनकी मांगों का शासन स्तर पर निस्तारण न होने पर वह प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेंगे।

बीईओ संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमेंद्र शुक्ला ने कहा कि लोक सेवा आयोग से चयनित वर्ष 1988 एवं 1995 बैच के बीईओ की कोई पदोन्नति नहीं की गई है। 33 साल की सेवा में बिना पदोन्नति के रिटायर हो गए। संघ के महामंत्री वीरेंद्र कुमार कनौजिया ने कहा कि निजी मोबाइल फोन से विभाग सारे काम करा रहा है।
बीईओ की मान्यता पोर्टल पर आईडी एवं लागिन अब तक नहीं बनाई गई है। बीईओ संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शुक्ला ने कहा कि बीईओ और जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों का ग्रेड पे समान है, जबकि बीईओ का कैडर अलग है। बीईओ संघ के कोषाध्यक्ष दिनेश मौर्य, संयुक्त मंत्री आरपी यादव, माधव राज त्रिपाठी रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more