हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 July 2023

खण्डवार समस्त विद्यालयों में अभिभावक अध्यापक की बैठक के सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी निम्न विवरणानुसार लगायी जाती है।


महानिदेशक, स्कूल शिक्षा उ0प्र0 लखनऊ के पत्रांक / सामु०सह / PTM/3836/2023-24 दिनांक 26 जून, 2023 द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के अन्तर्गत विभिन्न हकदारियों आदि पर निगरानी की व्यवस्था एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने तथा बच्चों के नामांकन उपस्थिति एवं ठहराव में वृद्धि, गृह कार्य एवं छात्र-छात्राओं के अधिगम स्तर में वृद्धि के उद्देश्य से अध्यापकों एवं अभिभावकों की नियमित बैठकें आयोजित कर उनके साथ पारस्परिक विचार-विमर्श की आवश्यकता है। तत्कम में माह जुलाई 2023 में प्रदेश के समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक कम्पोजिट एवं के०जी०बी०वी० विद्यालयों में अभिभावक अध्यापक (Parent Teacher Meeting) की बैठक आयोजित कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों योजनाओं एवं लाभकारी प्रयासों को जनसमुदाय तक पहुँचाकर एक जन आन्दोलन का वातावरण सृजित करना है तथा निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिये समुदाय एवं अभिभावकों को जागरूक करने के साथ ही निपुण लक्ष्यों हेतु विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के प्रयासों को माता - पिता / अभिभावकों तक पहुँचाना एवं जागरूक करना है, जिसके क्रम में विकास खण्डवार समस्त विद्यालयों में अभिभावक अध्यापक की बैठक के सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी निम्न विवरणानुसार लगायी जाती है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more