हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 July 2023

अन्तर्जनपदीय म्यूच्यूअल स्थानांतरण की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन


अन्तर्जनपदीय म्यूच्यूअल स्थानांतरण की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

उक्त के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि पत्र दिनांक 10.07.2023 द्वारा उपलब्ध करायी गयी *जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के लॉगिन पर संशोधन की सुविधा के साथ साथ जनपद में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि, जन्मतिथि एवं कार्यरत विषय में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र उ0प्र0 लखनऊ द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के लॉगिन पर संशोधन की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।*

शिक्षक एवं शिक्षिका जिनके द्वारा इस आशय का प्रत्यावेदन स्वयं उपस्थित होकर अथवा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के ईमेल पर प्राप्त होने पर परीक्षणोपरान्त नियमानुसार अग्रतर कार्यवाही की जायेगी। शिक्षक एवं शिक्षिका के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र द्वारा विकसित पोर्टल पर *अन्तर्जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि को दिनांक 24.07.2023 के मध्यरात्रि तक बढ़ाया जा रहा है।*

_*अब कंपोजिट स्कूल वालों की समस्या का समाधान BSA स्तर से हो जाएगा..*_👍

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more