हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 July 2023

स्कूल गया किशोर संदिग्ध हाल में लापता, थाने में दी तहरीर

 देवरिया | गोठा रसलुपुर गांव का स्कूल गया एक किशोर बुधवार को संदिग्ध हाल में गायब हो गया। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोज बीन की। लेकिन परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका कहीं पता नहीं चल सका। थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


महुआडीह थानाक्षेत्र के गोठा रसूलपुर गांव के रहने वाले विनय सिंह का का पुत्र अभिषेक सिंह उर्फ रवि ( 12 ), हरैया बसंतपुर चौराहा स्थित एक स्कूल में सातवीं का छात्र है।



बुधवार की सुबह स्कूल के लिए निकला। लेकिन, स्कूल नहीं गया। देर शाम तक नहीं लौटा। घर के लोग काफी खोजबीन किए, कहीं पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार को पिता विनय सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे के संदिग्ध हालत में गायब होने के साथ ही अपहरण की आशंका जताई। एसओ गिरीश चंद्र राय ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more