UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 August 2023

त्योहारों के मौसम में बंपर नौकरियां


नई दिल्ली, एजेंसी। इस त्योहारी सीजन में युवाओं को नौकरी का उपहार मिलने वाला है। स्टाफिंग कंपनी टीमलीज सर्विसेज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरी छमाही में बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा क्षेत्र (बीएफएसआई) में 50,000 अस्थायी नौकरियां आने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, उपभोक्ता खर्च में बढ़ोत्तरी और अर्थव्यवस्था में लोगों के बढ़ते विश्वास के कारण क्रेडिट कार्ड, पर्सनल फाईनेंस और रिटेल इंश्योरेंस में लगातार वृद्धि हो रही है।


अस्थायी नौकरियों की मांग अहमदाबाद, पुणे, बेंगलुरु, कोलकाता जैसे शहरों में ही नहीं बल्कि विशाखापत्तनम, मदुरै, लखनऊ, चंडीगढ़, अमृतसर, भोपाल और रायपुर जैसे शहरों में भी बढ़ रही है।

पहले अस्थायी पदों पर नियुक्ति दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे शहरों में होती थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से कर्मचारियों की मांग कोलकाता, पुणे जैसे शहरों में भी बढ़ी है। अस्थायी कर्मचारियों की आय पिछले वर्ष की तुलना में 7-10 प्रतिशत तक बढ़ी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more