UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 August 2023

हरियाली तीज के उपलक्ष्य में आज शिक्षिकाओं/बालिकाओं का परिषदीय स्कूलों में रहेगा अवकाश, लेकिन लागू होगी यह शर्त


यूपी के बेसिक स्कूलों में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में  आज यानि 19 अगस्त को शिक्षिकाओं/ बालिकाओं का अवकाश रहेगा। यह अवकाश केवल महिला स्टाफ हेतु देय होगा। पुरुष शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचेंगे लेकिन इस अवकाश में एक शर्त भी लागू है।
शिक्षिकाएँ हरियाली तीज अथवा हरितालिका तीज में से कोई एक अवकाश ही ले सकेंगी।



✍️अब पढ़ें विस्तृत 👇
हरियाली तीज के उपलक्ष्य में आज शिक्षिकाओं/ बालिकाओं का परिषदीय स्कूलों में अवकाश रहेगा। यह अवकाश केवल महिला स्टाफ हेतु देय होगा। पुरुष शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचेंगे लेकिन इस अवकाश में एक शर्त भी लागू है। शिक्षिकाएँ हरियाली तीज अथवा हरितालिका तीज में से कोई एक अवकाश ही ले सकेंगी।

हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्‍ल पक्ष की तृतीया तिथि को कहा जाता है। हरियाली तीज 19 अगस्‍त 2023 को मनाई जाएगी इसे श्रावणी तीज भी कहा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए व्रत करती हैं और भगवान शंकर व माता पार्वती की पूजा करती हैं। कुछ स्‍थानों पर कुंवारी कन्‍याएं भी सुयोग्‍य वर पाने के लिए भी तीज का व्रत करती हैं।हरियाली तीज पर महिलाएं अपनी सखियों के साथ मिलकर पेड़ पर झूला डालती है और सावन के लोकगीत गाकर इस त्‍योहार की खुशियां मनाती हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि शिक्षिकाएं हरियाली तीज या हरितालिका तीज मे कोई एक अवकाश ही ले सकती हैं। सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने अपने पत्र संख्या बे०शि०प०/ 15639-961 / 2018-19 दिनांक 31.12.2018 के नियमानुसार हरितालिका तीज अथवा हरियाली तीज का अवकाश केवल अध्यापिकाओं / बालिकाओं के लिये होगा। उक्त अवकाशों में केवल एक अवकाश ही अध्यापिकाओं को देय होगा।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more