हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 August 2023

छात्राओं के सामने शिक्षिकाओं में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बागपत, हरचंद मल जैन इंटर कालेज टीकरी में वरिष्ठ प्रवक्ता व सहायक अध्यापिका के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। जिसमें गर्भवती सहायक अध्यापिका की हालत बिगड़ गई। जिसके चलते उसे बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वरिष्ठ प्रवक्ता ने भी तीन शिक्षिकाओं पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया।,



दोनों पक्षों ने थाने पर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। शिक्षिकाओं के बीच कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



बताया गया कि कालेज में 14 अगस्त को प्रात: दस बजे एक वरिष्ठ प्रवक्ता कक्षा में पढ़ा रही थी। कालेज की अनुशासन समिति में शामिल तीन सहायक अध्यापिका निरीक्षण करते हुए वहां पहुंची। तो किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। वरिष्ठ प्रवक्ता का आरोप है कि अनुशासन समिति में शामिल तीनों शिक्षिकाओं ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। जिसमें उन्हें चोटें आई है। वहीं तीनों शिक्षिकाओं का आरोप है कि उन्हे देखते ही प्रवक्ता उन्हें गली गलौच करने लगी थी। उन्होंने गली देने से मना किया तो उनके साथ मारपीट की। एक शिक्षिका के पेट में लात मारी। जिस कारण उनकी हालत बिगड़ गई। कालेज के स्टाफ ने उन्हे गंभीर हालत में बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को लेकर कालेज में शिक्षक दो गुटों में बंट गए है। वरिष्ठ प्रवक्ता ने तीन शिक्षिकाओं को नामजद करते हुए तहरीर दी है। वहीं शिक्षिका ने भी वरिष्ठ प्रवक्ता के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more