UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 August 2023

स्कूल में कलावा बांधने व तिलक लगाने पर छात्रों को टोका, हंगामा



राजा का रामपुर ( एटा) । कलावा, माला, तिलक लगाकर स्कूल पहुंचने वाले बच्चों को टोका गया। आरोप है कि एक बच्चे को स्कूल से बाहर भी निकाल दिया गया। करीब महीने भर से यह मामला चलता रहा। इसके बाद बृहस्पतिवार को परिजन का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने पहुंचकर विद्यालय में हंगामा किया। बाद में छात्रों ने थाने में पहुंचकर शिक्षक और प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विभिन्न कक्षाओं के 9 बच्चों ने अपने नाम से तहरीर लिखकर थाने में दी। संवाद


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more