UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 August 2023

परिषदीय विद्यालयों में ओएमआर शीट पर होगा निपुण असेसमेंट टेस्ट

 

 फर्रुखाबाद, परिषदीय विद्यालयों में निपुण असिसमेंट टेस्ट 11 सितंबर से 12 सितंबर को होगा। कक्षा 1 से 3 का टेस्ट 11 सितंबर और कक्षा चार से 8 तक का टेस्ट 12 सितंबर को होगा। टेस्ट ओएमआर शीट पर होगा। कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत सभी बच्चों का सरल एप के माध्यम से निपुण लक्ष्य व लर्निंग आउटकम पर आधारित त्रैमासिक आकलन कराए जाने का कार्यक्रम जारी हो गया है। निपुण एसिसमेंट टेस्ट ओएमआर शीट पर होगा। कक्षा एक से 5 तक के बच्चों का गणित व भाषा और कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों का गणित व विज्ञान का आकलन कराया जाना है। टेस्ट का समय एक घंटा 30 मिनट रहेगा।




 कक्षा 1 से 3 के बच्चों के लिये प्रति 5 बच्चों पर एक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जाएगा जबकि कक्षा 4 से 8 के प्रत्येक बच्चे के लिये अलग अलग प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। कक्षा 1 से 3 के बच्चों के लिये एक ओएमआर शीट पर 8 बच्चों का आकलन किया होगा। कक्षा 4 से 8 के बच्चों के लिये प्रत्येक बच्चे को अलग अलग ओएमआर शीट उपलब्ध कराई जाएगी। डीसी प्रशिक्षण नागेंद्र सिंह ने बताया जिले के समस्त परिषदीय विद्यालयों में निपुण असिसमेंट टेस्ट का कार्यक्रम आ गया है।कक्षा एक से तीन का 11 सितंबर और कक्षा 4 से 8 तक का टेस्ट 12 सितंबर को होना है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more