हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 November 2023

बेसिक शिक्षा : शिक्षकों 10 नवंबर तक अपडेट करें ईएल का विवरण


लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों-कर्मचारियों के अवकाश का निस्तारण मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से करना शुरू किया है। इसे देखते हुए शिक्षकों-कर्मचारियों का अर्जित अवकाश (ईएल) का विवरण अपडेट किया जा रहा है।


 महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने सभी बीएसए व बीईओ को निर्देश दिया है कि इसका विवरण 10 नवंबर तक अपडेट करें। साथ ही जिन शिक्षकों का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर नहीं है, ऐसे शिक्षकों की भी जानकारी मांगी है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more