हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 November 2023

सीबीएसई की प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि घोषित


नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक वर्ष 2024 की प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। सीबीएसई द्वारा जारी सूचना के अनुसार 10वीं और 12वीं कक्षा के प्रैक्टिकल परीक्षा की शुरुआत एक जनवरी 2024 से शुरू होंगी। ठंडे प्रदेशों के स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा की शुरुआत 14 नवंबर 2023 से शुरू होगी और 14 दिसंबर 2023 को खत्म होगी। मालूम हो कि लिखित परीक्षा 15 फरवरी 2024 से शुरू होगी और दस अप्रैल 2024 को खत्म होगी। परीक्षार्थी जानकारी के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट चेक कर लें।‌

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more