हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 November 2023

शिक्षकों का एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले का मांगा ब्योरा, तबादले के लिए फिर विरोध की तैयारी।


लखनऊ। बेसिक विद्यालयों के शिक्षकों के एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले की प्रक्रिया फिर शुरू की गई है। विभाग ने सभी बीएसए से ऐसे शिक्षकों की जानकारी मांगी है जो रजिस्ट्रेशन पत्र में कमी से अपना जोड़ा (पेयर) नहीं बना सके थे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए से ऐसे शिक्षकों की जानकारी तीन दिन में उपलब्ध कराने को कहा है। माना जा रहा है कि विभाग इन शिक्षकों के आवेदन पत्रों का सत्यापन कर उन्हें जोड़ा बनाने का अवसर दे सकता है। क्योंकि तबादले की प्रक्रिया सर्दी की छुट्टी में होनी है। बता दें, शिक्षकों के एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले की प्रक्रिया जून से चल रही है। इसके लिए आवेदन व जोड़ा (पेयर) बनाने की प्रक्रिया 12 अक्तूबर तक पूरी की गई।

तबादले के लिए फिर विरोध की तैयारी।

बेसिक विद्यालय के शिक्षकों के जिले के अंदर परस्पर तबादले की प्रक्रिया में हो रही देरी से शिक्षकों में नाराजगी बढ़ रही है। विभाग ने इससे जुड़ी सभी औपचारिकता पूरी कर ली है। अब तबादला जाड़े की छुट्टियाँ में करने की तैयारी है। जबकि शिक्षक इस प्रक्रिया को जाड़े की छुट्टियों से पहले पूरी करने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए वे फिर लखनऊ में प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more