03 November 2023

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को मिलेगा गर्म भोजन


लखनऊ। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ रहे तीन से छह साल के बच्चों को भी गर्म भोजन मिलेगा। प्रदेश सरकार इसके सुचारू संचालन के लिए मिड डे मील की तर्ज पर एक समान मेन्यू रखने की तैयारी कर रही है। यहां भी सप्ताह में बच्चों को वही भोजन परोसा जाएगा, जो मिड डे मील में बेसिक विद्यालयों के बच्चों को परोसा जाता है।


हाल ही में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में हॉट कुक्ड मील / पका हुआ भोजन) संबंधी राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा गया है। टास्क फोर्स इस पर निर्णय लेगी, जिस पर सीएम का अनुमोदन लिया जाएगा। प्रदेश में लगभग 65 प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के परिसर में (को-लोकेटेड) स्थित हैं। ऐसे में इन्हीं विद्यालयों की रसोई में भोजन पकाया जाना है। इसलिए पीएम पोषण योजना (मिड डे मील) के समान ही मेन्यू रखने का प्रस्ताव है। प्रस्ताव के अनुसार मेन्यू में सोमवार को रोटी, सोयाबीन की बड़ी युक्त मौसमी सब्जी व ताजा मौसमी फल होंगे। मंगलवार को चावल व सब्जी युक्त दाल, बुधवार को मौसमी सब्जी व सोयाबीन की बड़ी युक्त तहरी दी जाएगी। इसी तरह अन्य दिनों के लिए भी पोषाहार का मेन्यू तय किया गया है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more