UpdateMarts
Follow Channel

02 November 2023

स्टेट अचीवमेंट सर्वे के गणित और भाषा विषय के प्रश्न पत्रों का हुआ वितरण

 

संतकबीरनगर, 

छात्रों के गणित और भाषा विषय के शैक्षिक स्तर को परखने के लिए तीन नवंबर को जनद के 575 विद्यालयों में होने वाली स्टेट एजूकेशनल एचीवमेंट सर्वे परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों का वितरण बुधवार को किया गया। सभी बीआरसी पर पहले फील्ड इन्वेस्टीगेटर को प्रशिक्षण दिया गया उसके बाद उन्हे प्रश्न पत्र सहित सभी अभिलेख प्रदान किए गए । फील्ड इन्वेस्टीगेटर गुरुवार को ही अपने-अपने केन्द्र पहुंच जाएंगे और वहां परीक्षा की सारी तैयारियों को पूरा कराएंगे। उसके बाद शुक्रवार 3 नवम्बर को परीक्षा होगी।




डायट प्राचार्य धीरेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि जनपद के कुल 575 विद्यालयों में परीक्षा आयोजित की गई है। इसमें परिषदीय स्कूलों के साथ ही प्राइवेट स्कूल भी शामिल हैं। यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों में परीक्षा होगी। कक्षा तीन, छह और नौवीं के छात्र, छात्रा परीक्षा में शामिल होंगे। इसके अलावा मदरसों में भी परीक्षा होगी। जनपद में कुल 18 हजार परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीआरसी से प्रश्न पत्र वितरित कर दिए गए हैं। बेलहर में प्रश्न पत्र वितरण के दौरान बीईओ ज्ञान चंद्र मिश्र ने फील्ड इन्वेस्टीगेटर को प्रश्न पत्र वितरित करते हुए बीईओ ने सर्वेक्षण कार्य को सुचिता पूर्वक पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने अध्यापकों से सर्वे के दिन शत प्रतिशत छात्र उपस्थिति रहने हेतु बच्चों तथा अभिभावकों को जागरूक करने को कहा है। प्रश्न पत्र वितरण में एफआई मोहम्मद नसीम, खान ओसामा, सिराजुद्दीन, महेंद्र कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे।