हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 November 2023

बीएसए के आदेशों को ठेंगा दिखा रहा निलंबित शिक्षक

 

मंडी धनौरा


निलंबित शिक्षक ऊपर बीएसए के आदेशों का कोई असर नहीं हो रहा है। वह आज भी पूर्व की भांति अपने तैनाती वाले स्कूल में ही कार्यरत हैं। बता दें कि बीएसए मोनिका जनपद के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए लगातार निरीक्षण कर रही हैं। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने वाले व अपने दायित्वों का निर्वाहन करने में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्यवाही करने से भी गुरेज नहीं कर रही हैं, लेकिन इसके बाद भी शिक्षक सुधरने को तैयार नही हैं।




बीएसए मोनिका सिंह ने बीती 15 सितम्बर को ब्लाक क्षेत्र के गांव ढींगरा के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानध्यापक मौहम्मद कामिल को बीएसए ने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित करते हुए क्षेत्र के ही फतेहुल्लहपुर द्वितीय के प्राथमिक विद्यालय से संबद्ध कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी शिक्षक मौहम्मद कामिल अपने पूर्व की तैनाती वाले स्कूल में ही कार्यरत है । इससे साफ जाहिर होता है कि शिक्षक के ऊपर बीएसए मोनिका सिंह की कार्यशैली का कोई खास असर नहीं दिख रहा है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more