हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 November 2023

परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों के ज्ञान का होगा आंकलन

pilibhit. बेसिक और माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा तीन, छह और नौ के विद्यार्थियों का भाषा व गणित में ज्ञान का स्तर आंकने के लिए तीन नबंवर को राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण (एसईएएस) किया जाएगा।

शिक्षा विभाग नेशनल अचीवमेंट सर्वे (नेस) की तर्ज पर स्टेट एजुकेशन अचीवमेंट सर्वे (एसईएएस) करेगी। पूरनपुर बीआरसी क्षेत्र के 76 स्कूल कालेजों में कल तीन नबंवर को राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण ( एसईएएस) किया


जाएगा। इन स्कूलों में परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, मदरसा और माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूल शामिल हैं। बीआरसी से मिली जानकारी के अनुसार चिन्हित स्कूल-कालेजों में पढ़ रहे कक्षा तीन, छह व नौ के विद्यार्थियों का भाषा व गणित में ज्ञान का स्तर आंकने के लिए सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक चिन्हित स्कूल-कालेज में एक-एक नोडल शिक्षक व एक-एक एफई (फीड इंवेस्टीगेटर) की देखरेख में सर्वेक्षण किया जाएगा। इस दौरान ब्लाक कार्डीनेटर बीईओ विजय वीरेंद्र सिंह, ब्लाक क्वालिटी कार्डीनेटर गिरीश, एआरपी कपिल गुप्ता और मोहम्मद ताहिर स्कूल-कालेजों में जाकर जायजा लेंगे। सुबह साढ़े दस बजे से 12 बजे तक टेस्ट बुकलेट फिल कराई जाएगी। इसके बाद दोपहर 12 से ढाई बजे से ओमएमआर शीट भरी जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more