हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 November 2023

बेसिक शिक्षा निदेशक से मिले बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसो. के प्रतिनिधि



लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मांगी गई सूचना में 2004 में नियुक्त विशिष्ट बीटीसी अभ्यर्थियों को शामिल नहीं करने से शिक्षक नाराज हैं। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने इस मामले में बुधवार देर शाम निदेशक बेसिक शिक्षा डॉ. महेंद्र देव व संयुक्त शिक्षा निदेशक बेसिक गणेश कुमार से मिलकर आपत्ति दर्ज कराई।



एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि एक अप्रैल 2005 के पूर्व चयनितों की सूची बेसिक शिक्षा विभाग ने मांगी है। इसमें 2004 बैच के 40 हजार शिक्षकों की सरकार उपेक्षा कर रही है। यह इन शिक्षकों के जीवन-मरण का विषय है। अगर सरकार 2004 बैच को इसमें शामिल नहीं करती है तो संगठन सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में निदेशक ने विभागीय अधिकारियों से जानकारी मांगी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more