UpdateMarts
Follow Channel

02 November 2023

नई शिक्षा नीति पर दो दिवसीय संगोष्ठी कल से


लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में तीन और चार नवम्बर को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। समाजशास्त्रत्त् विभाग की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति,सतत विकास एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर होने वाली इस संगोष्ठी में देश भर से 500 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित होंगे। संगोष्ठी के पहले दिन उद्घाटन सत्र के दौरान प्रो मजहर आसिफ आदि मौजूद रहेंगे।



, राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो एनवी वर्गीज एवं महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगे। आयोजन सचिव प्रो. मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020, सतत विकास एवं राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसीलिए राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन के माध्यम से उन समस्याओं, चुनौतियों एवं मूल्यों पर चर्चा की जाएगी है। जिसके माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सफलतापूर्वक लागू किया जा सके एवं विकासशील राष्ट्र के निर्माण के लिए अन्य नीतियां बनाई जा सके।