हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 November 2023

बिना सहमति 541 शिक्षकों का पीएफ इंश्योरेंस में लगाया, दो निलंबित


वाराणसी। जिले के 104 विद्यालयों के 541 शिक्षकों और कर्मचारियों की सहमति के बिना उनका करीब दस करोड़ का पीएफ, एलआईसी फंड निजी इंश्योरेंस कंपनी को स्थानांतरित करने के आरोप में शिक्षक और एक लिपित को निलंबित कर दिया गया।

संयुक्त शिक्षा निदेशक राम शरण सिंह ने बुधवार को मामले में विभागीय जांच बैठा दी है। इसकी किसी एजेंसी से तकनीकी जांच भी कराई जाएगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि सीएम एंग्लो से बंगाली इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक अरुण कुमार सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज जक्खिनी के वरिष्ठ सहायक रवि जॉय ल्यूक को निलंबित किया गया है।


रवि को राजकीय इंटर कॉलेज गाजीपुर से संबद्ध कर दिया गया है। जबकि अरुण कुमार सिंह सहायक अध्यापक होते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय से संबद्ध थे। शिक्षक संगठन ने पिछले दिनों इस मामले की जिला विद्यालय निरीक्षक शिकायत की थी। डीआईओएस ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट संयुक्त शिक्षा निदेशक को सौंपी थी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more