UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 January 2024

कई महीनों के इंतजार के बाद 23,152 शिक्षकों का होगा पारस्परिक अंत : और अंतर जनपदीय स्थानांतरण


प्रयागराज : कई महीनों के इंतजार के बाद बेसिक शिक्षक परिषद के 23,152 शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया 11 से 13 जनवरी के बीच पूरी होगी। इस दौरान पारस्परिक अंतः और अंतर जनपदीय स्थानांतरित शिक्षक वर्तमान विद्यालय से कार्यमुक्त होकर दूसरे विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने आदेश जारी कर दिया है। यह प्रक्रिया तीन दिनों में पूरी करनी होगी।


स्थानांतरण के लिए दो जून 2023 को शासनादेश जारी हुआ था। उसके बाद से बेसिक शिक्षा परिषद में स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है। पारस्परित अंतः जनपदीय (जिले के अंदर) स्थानांतरण को पोर्टल पर आवेदन मांगे गए थे। पोर्टल पर ही जोड़े बनाने की कार्यवाही हुई। एक दूसरे के स्थान पर स्थानांतरण के लिए सहमत होने पर यह प्रक्रिया आगे बढ़ी। इसके तहत 20752 शिक्षकों का स्थानांतरण होगा। इसके अलावा पारस्परिक अंतर जनपदीय (एक से दूसरे जिले में) स्थानांतरण को आनलाइन आवेदन लिए गए थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more