हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 January 2024

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना शुरू करेगी सरकार: मोदी


प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना आरंभ करेगी। इसके तहत एक करोड़ घरों की छतों (रूफटॉप) पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे।


संकल्प और प्रशस्त हुआ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर दिल्ली लौटने के बाद यह घोषणा की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, सूर्यवंशी भगवान श्रीराम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं। अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घरों की छतों पर उनका अपना सोलर रूफटॉप सिस्टम हो।

ऊर्जा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य: प्रधानमंत्री ने कहा कि अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना प्रारंभ करेगी। इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा। इससे परंपरागत बिजली की मांग कम होगी, देश मजबूत होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more