UpdateMarts•Com
Follow Channel

15 January 2024

भर्ती के लिए महाविद्यालयों से मांगा रिक्त पदों का विवरण



प्रयागराज : प्रदेशभर के राजकीय महाविद्यालयों में समूह ग के रिक्त पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए महाविद्यालयों में रिक्त पदों का विवरण मांगा गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय से इसके लिए एक प्रारूप भी जारी किया गया है। सप्ताह में रिक्त पदों का विवरण संकलित करने के बाद उसका अधियाचन शासन को भेज दिया जाएगा। रिक्त पदों के सापेक्ष उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग से भर्ती होगी। इसी के साथ ही निदेशालय और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा कार्यालयों के रिक्त पदों पर भी भर्ती होगी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more