UpdateMarts•Com
Follow Channel

15 January 2024

Tsct जिला इटावा कार्यकारिणी द्वारा ब्लॉक कार्यकारिणीयों का गठन


📌Tsct जिला इटावा कार्यकारिणी द्वारा ब्लॉक कार्यकारिणीयों का गठन

          टीचर्स सेल्फ केयर टीम (tsct) कार्यकारिणी इटावा द्वारा लगातार ब्लाक कार्यकरिणियों का गठन किया जा रहा है।जिससे tsct से ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को जोड़ा जा सके। इसी क्रम में आज ब्लॉक महेवा एवं भर्थना ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला टीम Tsct द्वारा खुले मंच से व्हाट्सऐप ग्रुप पर साथियों से tsct की सेवा करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे जिसमें सभी लोगों ने अपने-अपने आवेदन प्रस्तुत किये थे। आज एक महत्वपूर्ण गूगल मीट के माध्यम से प्रस्तुत आवेदनों पर चर्चा की गई । मीट में सभी पदाधिकारियों का एक दूसरे के साथ परिचय कराया गया!
          मीटिंग की अध्यक्षता टीचर सेल्फ केयर टीम के जिला संयोजक आदरणीय शौकीन सिंह जी तथा संगठन की रूपरेखा जिला सह संयोजक आदरणीय हरगोविंन्द सिंह नायक जी ने प्रस्तुत की TSCT जिला प्रवक्ता डा0 विकास शाक्य जी ने टीम के नवनिर्मित पदाधिकारियों को नियम कानून के साथ-साथ नियमावली का विशेष ध्यान रखने की बात कही।जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने नवनिर्मित पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जिला IT सेल प्रभारी राजेन्द्र सिंह जी ने तकनीकी में सहयोग करने को कहा।TSCT जिला टीम में माद्यमिक से जिला सह संयोजक सुनील कुमार जी व कश्यप जी सहित बहन मन्जू वर्मा, ब्रजेश जी,मो नदीम जी सहित सभी जिला सह संयोजकों ने ब्लाक कार्यकारिणी का अनुमोदन किया। 
महेवा से ब्लॉक संयोजक श्री उपेंद्र कुमार जी और ब्लॉक प्रवक्ता श्री अवनीश अवस्थी जी ब्लॉक आईटी सेल प्रभारी श्री संघ प्रिय राव जी 'उर्फ़' (राव साहब ) तथा ब्लॉक सहसंयोजक के रूप में श्रीमती अर्चना कमल (एआरपी) ब्लॉक महेवा, श्री बृजेश कुमार जी श्री हेतराम सिंह जी श्री विवेक बाजपेई जी श्री अवनीश कुमार कुशवाहा जी इस तरह से महेवा की कार्यकारिणी गठित की गई!

दूसरे चरण में ब्लॉक भर्थना से ब्लॉक संयोजक श्री रामकेश चौधरी जी ब्लॉक प्रवक्ता श्री प्रवीण कुमार जी आईटीसी प्रभारी श्री गौतम शाक्य जी ब्लॉक सहसंयोजक श्री राजेश यादव जी, श्री अरविंद कुमार जी, श्री मोहम्मद सलीम अंसारी जी एवं श्री सुधीर कुमार गुप्ता जी के साथ सामूहिक रूप से कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा सभी को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई!
   जिला टीम की सभी नवनिर्मित पदाधिकारियों से अपेक्षा कि आप सब tsct की योजनाओं को अपनी-अपने ब्लॉक में शिक्षक शिक्षिकाओं तक मदद पहुंचाने हेतु हमेशा तत्पर रहेंगे और निस्वार्थ सेवा भाव से कार्य करेंगे ऐसी प्रदेश टीम की मंशा है।संस्था विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने ,निष्क्रिय एवं वैधानिकता खोने पर स्वत:पद मुक्त हो जायेंगे। 
           धन्यवाद!


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more