UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 January 2024

शिक्षकों के जिले में परस्पर तबादले आज से


लखनऊ। बेसिक स्कूलों में लंबे समय से परस्पर तबादले का इंतजार कर रहे कुछ शिक्षकों की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगी। जबकि कुछ को अभी इंतजार करना होगा। विभाग जिले के अंदर परस्पर तबादले की प्रक्रिया 11 से 13 जनवरी के बीच पूरी करेगा। इसमें 20,752 शिक्षक शामिल हैं। वहीं, एक से दूसरे जिले के परस्पर तबादले की प्रक्रिया न्यायालय के निर्णय के क्रम में आगे की जाएगी।




विभाग की ओर से लंबे समय से परस्पर तबादले की प्रक्रिया शुरू की गई है। किंतु इसमें पूरी प्रक्रिया करने के बाद गर्मी या जाड़े की छुट्टियों में ही रिलीविंग व ज्वाइनिंग कराने का निर्णय लिया गया था। इसी के तहत विभाग ने पिछले दिनों तय किया था कि परस्पर तबादले की प्रक्रिया 11 से 13 जनवरी के बीच पूरी की जाएगी। क्योंकि 15 जनवरी से फिर

से स्कूल खुल जाएंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि एनआईसी की ओर से बनाए गए पोर्टल पर जिले के अंदर परस्पर तबादले के लिए अर्ह शिक्षकों की सूची उपलब्ध है। बीएसए इसके अनुसार शिक्षकों को कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराने की प्रक्रिया 11 से 13 जनवरी तक हर हाल में पूरा करेंगे, ताकि आगे शैक्षिक कार्य प्रभावित न हो। वहीं, एक से दूसरे जिले के परस्पर तबादले रोके जाने से शिक्षकों में नाराजगी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more