UpdateMarts•Com
Follow Channel

13 February 2024

कार्रवाई  : मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार रहे जगमोहन निलंबित किए गए


लखनऊ। राज्य सरकार ने मदरसा तेगिया शरीफिया नुरूल उलूम शाहपुर कुशीनगर के मदरसा शिक्षकों के अंक पत्रों के सत्यापन में खेल करने वाले रजिस्ट्रार रहे व मौजूदा उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण प्रयागराज मंडल जगमोहन सिंह को निलंबित कर दिया है। अपर मुख्य सचिव अल्पसंख्यक कल्याण मोनिका एस गर्ग ने सोमवार



को संबंध में आदेश जारी किया। जगमोहन को रजिस्ट्रार रहते हुए दो शिक्षकों साबिर अली अंसारी व जाकिर हुसैन अंसारी के फर्जी अंक पत्रों को जारी करने और सत्यापन का काम दिया गया था। उन्होंने पदीय दायित्वों व कर्तव्यों में लापरवाही बरती। इस लापरवाही पर उन्हें निलंबित करते हुए निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण को जांच सौंपी गई है। निलंबन अवधि के दौरान वह निदेशालय अल्पसंख्यक कल्याण मुख्यालय से संबद्ध रहेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more