UpdateMarts•Com
Follow Channel

13 February 2024

आयोगों से हो रही भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी


लखनऊ। प्रदेश के विभिन्न आयोगों द्वारा 10139 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा। जिन भर्तियों के लिए परीक्षाएं हो चुकी हैं उनके परिणाम जारी किए जाएंगे और जिनके परिणाम जारी हो चुके हैं उनका चयन परिणाम जारी किया जाएगा।


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सूत्रों की मानें तो रिक्त पदों के लिए विज्ञापन निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जो अभी बची हैं,उसके लिए मार्च के पहले हफ्ते तक आवेदन मांग लिए जाएंगे। इन पदों के लिए पीईटी में शामिल होने वाले पात्र होंगे। आयोग सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक के 950, सहायक स्टोर कीपर के 199 और आयुर्वेद फार्मासिस्ट के 1002 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांग चुका है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more