UpdateMarts•Com
Follow Channel

13 February 2024

शिक्षामित्र ने प्रधानाध्यापक को जड़ दिया थप्पड़, केस दर्ज


राजगढ़, । खटखरिया कंपोजिट विद्यालय पर कार्यरत शिक्षामित्र तथा प्रधानाध्यापक के बीच सोमवार को सुबह लगभग साढ़े नौ बजे उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने को लेकर विवाद हो गया।

आरोप है कि शिक्षामित्र ने प्रधानाध्याक को थप्पड़ जड़ दिया, जिससे आक्रोशित दर्जनों शिक्षकों ने राजगढ़ थाने पहुंच कर आरोपी शिक्षामित्र के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी शिक्षामित्र, ग्राम प्रधान और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शिक्षा मित्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। कंपोजिट विद्यालय खटखरिया पर कार्यरत प्रधानाध्याक सतीश कुमार सिंह ने राजगढ़ थाने में तहरीर देकर बताया कि शिक्षामित्र बृजेश कुमार यादव तीन दिन से विद्यालय से अनुपस्थित थे।



सोमवार को वह एक अन्य ग्रमीण के साथ विद्यालय पहुंचकर दो दिन पहले के उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर बनाने लगे। इसका उन्होंने विरोध किया। विरोध करने पर शिक्षामित्र तथा प्रधानाध्यापक में विवाद व हाथापाई शुरू हो गई। इधर शिक्षामित्र बृजेश कुमार यादव ने एक वीडियो में प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाया गया है कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक व ग्राम प्रधान जब स्कूल में आते हैं तो प्रधानाध्यापक द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more