UpdateMarts•Com
Follow Channel

13 February 2024

यूपी में शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन इसी माह



यूपी में शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन इसी माह
लखनऊ, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का विधिवत गठन इस माह हो जाने की पूरी संभावना है। आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी पदों के लिए उच्च शिक्षा विभाग के पास 900 से ज्यादा आवेदन आए हैं। चयन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित सर्च कमेटी की बैठक जल्द ही होने वाली है।

शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने 22 दिसंबर 2023 को आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य के 12 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र (बायोडाटा सहित) निर्धारित प्रारूप पर आमंत्रित किया था। अध्यक्ष पद के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रमुख सचिव स्तर के वर्तमान या निवर्तमान अफसर, विश्वविद्यालय के कुलपति या पूर्व कुलपति या प्रोफेसर के रूप में 10 वर्ष का अनुभव एवं तीन वर्ष का प्रशासनिक अनुभव रखने वाले शिक्षक अर्ह हैं। सूत्रों के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख सचिव व अपर मुख्य सचिव रैंक से सेवानिवृत्त हुए कई आईएएस अफसरों के अलावा कई पूर्व कुलपतियों ने भी दावेदारी की है। सदस्य के 12 पदों में से छह पद शिक्षाविदों के लिए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more