हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 February 2024

परीक्षा केंद्रों के पास यूपी 112 तैनात होगी


लखनऊ। डीजीपी प्रशांत कुमार ने सोमवार को एक बार फिर सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास यूपी 112 को तैनाती करने का निर्देश दिया।


प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा की उपस्थिति में डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जोनल एडीजी, पुलिस कमिश्नर, आईजी-डीआईजी रेंज व जिलों के पुलिस कप्तानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए उन्हें विधिवत ब्रीफ कर दिया जाए तथा यह ध्यान रखा जाए कि वे समय से ड्यूटी पर पहुंच जाएं। परीक्षा केन्द्रों पर आने व जाने के रास्तों पर यातायात का सुचारू प्रबंध किया जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more