हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 April 2024

स्नातक व परास्नातक के 12 विषयों में दूरस्थ शिक्षा की शुरुआत जुलाई से


 कानपुर : छत्रपति शाहू जी महाराज

वि. के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने गुरुवार को कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर कहा कि विश्वविद्यालय अब नए शिक्षण सत्र से महाविद्यालयों में भी सेवायोजन मेला लगाएगा जिससे युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि जुलाई माह से स्नातक व परास्नातक के 12 विषयों में दूरस्थ शिक्षा, बीसीए व बीबीए समेत व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में आनलाइन शिक्षा की शुरुआत की जाएगी।


विश्वविद्यालय के अकादमिक केंद्र में

आयोजित कार्यक्रम में कुलपति ने बताया कि दूरस्थ शिक्षा और आनलाइन शिक्षा शुरू करने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। प्रो. संदीप सिंह को इन दोनों शिक्षण माध्यम के द्रोणाचार्य स्कूल का निदेशक बनाया गया है। जुलाई से शिक्षा प्रदान करना शुरू कर देंगे। इसी तरह आनलाइन शिक्षण प्रणाली के तहत बीसीए, एमसीए, बीबीए, एमबीए और बीकाम की पढ़ाई कराएंगे। विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में भी अब सेवायोजन मेला लगेगा, जिससे युवाओं को आसानी से रोजगार मिल सके।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more