हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 April 2024

मतदान कर्मियों को नहीं ले जाना पड़ेगा अपना सामान


मुरादाबाद : जिला प्रशासन निर्वाचन में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की सुविधा के लिए अनूठा प्रयोग कर रहा है। इस बार सभी मतदान कर्मियों की टीम को 17 सामान वाली किट दी जाएगी। इससे उन्हें चुनाव ड्यूटी • में अपना सामान लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी।


जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर चार मतदान कर्मियों की ड्यूटी रहेगी। इसी के अनुसार किट तैयार की जा रही है। किट में पेस्ट, चार टूथ ब्रश, शीशा, बड़ी और छोटी चार चार तौलिया, चार कंघा, मच्छर से बचाने के लिए काइल, साबुन, पेपर शाप, बिस्कुट के आठ पैकेट, बाल्टी, मग, हेयर आयल, माचिस
ओडोमाश आदि सामान होंगे। इसके अलावा एक सामान जो पर्यवेक्षक की ओर से दिया जाएगा। इससे मतदान कर्मियों को अपनी दैनिक जरूरत के लिए अपने घर से सामान नहीं ले जाना पड़ेगा। यह व्यवस्था किसी और जनपद में नहीं है। इसके साथ ही आचार संहिता के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर एसएसपी हेमराज मीणा, एडीएम प्रशासन गुलाब चंद, एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्यम मिश्र उपस्थित रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more