हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 June 2024

कक्षा एक और दो के बच्चों को 20 जून से मिलेंगी किताबें


वाराणसी। जिले के परिषदीय विद्यालय के कक्षा एक और दो के बच्चे पहली बार राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् की किताबें पढ़ेंगे. यह 
किताबें इन्हें 20 जून से मिलेंगी। जिले के 1143 विद्यालयों में कक्षा एक में और कक्षा दो में कुल 33 हजार विद्यार्थी नामांकित हैं। इन बच्चों को पुस्तकें निशुल्क दी जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि बताया कि किताबों का आर्डर दे दिया गया है। 



18 जून को ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय खुल जाएंगे। ग्रीष्मकालीन अवकाश तक सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों को 20 जून किताबें दी जाएंगी। नई शिक्षा नीति के तहत पहली बार परिषदीय विद्यालय में एनसीईआरटी की किताबें लागू की जा रही है। जिले के परिषदीय सरकारी स्कूलों में कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों की पुस्तकें पहले ही आ चुकी हैं। जिनका वितरण भी बच्चों को किया जा चुका है। अब कक्षा एक व दो के बच्चों की किताबों का क्रय आदेश जारी हो गया है। जल्द पुस्तकें आ जाएंगी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more