हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 June 2024

शिक्षक संघ ने ग्रीष्मकाल अवकाश बढ़ाये जाने की उठाई मांग


रामपुर, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मांग की है कि परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मकाल अवकाश 30 जून तक किया जाए।



शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकार्य के माध्यम से महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश को भेजे ज्ञापन में संघ का कहना है कि परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मकाल अवकाश 15 जून को समाप्त हो रहा है। मगर गर्मी का भयंकर प्रकोप अभी चरम सीमा पर है। 16 जून से 30 जून तक गर्मी से राहत मिलने का कोई संकेत नहीं है। मौसम विभाग निरंतर लू और भयंकर गर्मी रहने का संदेश प्रचारित कर रहा है। तापमान भी 40 से 44 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का अनुमान है। संघ का कहना है कि ऐसी स्थिति में कक्षा आठ तक के बच्चों का विद्यालय में दोपहर एक बजे तक रोका जाना उचित नहीं है और इसका बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। गर्मी के कारण माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 30 जून तक तथा उच्च शिक्षा विभाग में 10 जुलाई तक अपने विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। ज्ञापन में जिला अध्यक्ष कैलाश बाबू पटेल, जिला मंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता, छत्रपाल सिंह यादव, सुरेश कुमार सक्सेना, अब्दुल अलीम खान, आनंद सिंह भंडारी, महेंद्र प्रताप सिंह, सतीश कुमार गिरोह, संतोष प्रसाद, तहसीन आलम खान, दिलशाद वारसी, मोहम्मद खालिद खान आदि के हस्ताक्षर है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more