हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 June 2024

शिक्षिका ने साथी शिक्षक पर लगाया छेड़खानी का आरोप

 

भारत स्काउट गाइड कॉलेज की शिक्षिका ने साथी शिक्षक उपेंद्र कुमार सिंह पर छेड़खानी और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। थाने में दिए तहरीर में शिक्षिका ने कहा कि शिक्षक उसके विद्यालय में ही सामाजिक विज्ञान के शिक्षक के रूप में तैनात है और अक्सर उससे अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी करता है। कई बार चेतावनी के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। ज्यादा विरोध करने पर वह मारपीट करने और चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी भी दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more