UpdateMarts•Com
Follow Channel

16 June 2024

आदेश: शहरी सीमा से लगे गांवों की बिजली महंगी होगी

लखनऊ। शहरी सीमा से लगें गांवों के बिजली उपभोक्ताओं को अब शहरी दर पर बिजली का बिल देना होगा। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निदेशक मंडल ने इस आशय का आदेश जारी किया है।



यूपीपीसीएल चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कहा कि शहरी सीमा से लगे वे ग्रामीण क्षेत्र जिसे शासन ने उच्चीकृत कर शहरी सीमा में लेने का फैसला लिया है, वहां के विद्युत फीडरों का ग्रामीण स्टेटस समाप्त कर शहरी फीडर घोषित करने का आदेश हुआ है। इनसे शहरी दर से बिजली बिल की वसूली की जाएगी। पावर कारपोरेशन प्रबंधन के इस फैसले में वे सभी क्षेत्र आएंगे जिन्हें हाल के वर्षों में शासन ने नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत की सीमा में शामिल किया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more