UpdateMarts•Com
Follow Channel

16 June 2024

अब मेधावी छात्रों को मिलेगी 80 हजार रुपये प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति



औरैया। इंटरमीडिएट के उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए इंस्पायर छात्रवृत्ति दी जाएगी। आवेदन के लिए पोर्टल को ओपन कर दिया गया है। यह छात्रवृत्ति विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत मिलेगी।


केंद्र सरकार द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग अनुसंधान और नवाचार में रुचि रखने वाले छात्रों को इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना के तहत यह छात्रवृत्ति दी जाती है। इस योजना में यूपी में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपी बोर्ड), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) से 12वीं पास छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते है। केंद्र सरकार इंस्पायर स्कॉलरशिप के तहत मेधावियों को यह छात्रवृत्ति प्रदान करती है।


विज्ञान वर्ग से इंटरमीडिएट पास करने वाले मेधावी छात्र-छात्राएं ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है। चयनित छात्रों को अगले पांच वर्ष तक हर साल 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति पा सकते है। इंजीनियरिंग, मेडिकल के साथ स्नातक, परास्नातक की पढ़ाई के लिए यह मददगार होगी। इस छात्रवृति के लिए पोर्टल ओपन कर दिया गया है। इसके लिए छात्र https://www.online-inspire.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है और अधिक जानकारी भी प्राप्त कर सकते है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से इस संबंध में सभी माध्यमिक स्कूलों को छात्रों के आवेदन के संबंध में दिशा निर्देश दिए जा चुके है।

--------------------------

आवेदन के लिए जरूरी प्रपत्र
- आवेदन की आयु 17 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- पासपोर्ट साइज फोटो, केंद्रीय या राज्य बोर्ड से इंटरमीडिएट का प्रमाण पत्र।
- जन्मतिथि के प्रमाण पत्र के लिए हाईस्कूल का सर्टिफिकेट एवं मार्कशीट।
- एससीएसी, ओबीसी आवेदकों के लिए जाति प्रमाण पत्र।
- एसबीआई बैंक का खाता।
- 12वीं पास करने के एक वर्ष के अंदर बीएससी, एमएससी, एएस कोर्स, इंजीनियरिंग, मेडिकल आदि में प्रवेश जरूरी है।


लाभार्थी के चयन होने पर उसे पांच साल तक इंस्पायर स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाता है। इस इंस्पायर स्कॉलरशिप के लिए प्रति वर्ष आवेदकों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
- संजय शुक्ला, प्रधानाचार्य, चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more