UpdateMarts•Com
Follow Channel

16 June 2024

आज 44063 अभ्यर्थी देंगे सिविल सेवा परीक्षा

खास-खास


● दोनों प्रश्नपत्र में निगेटिव मार्किंग है।


● परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद हो जाएगा केंद्र का गेट


● अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में सामान्य घड़ी ले जा सकते हैं। स्मार्ट वॉच प्रतिबंधित है।


● सुबह 930 से 1130 और दोपहर 230 से 430 बजे तक होगी परीक्षा


● पांच आईएएस अधिकारियों को पर्यवेक्षक का जिम्मा


प्रयागराज, संघ लोक सेवा आयोग की ओर से देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा 2024 प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले के 99 केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए 44063 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पहली पाली में 930 से 1130 बजे तक सामान्य अध्ययन और दूसरी पाली में 230 से 430 बजे तक सीसैट का पेपर है। पहले प्रश्न पत्र में इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी, सामान्य विज्ञान, करेंट अफेयर्स आदि के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की बैठक हुई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए गए।



वहीं, दूसरे प्रश्नपत्र सी-सैट में 10वीं के स्तर की गणित, रीजनिंग और कॉम्प्रिहेंशन के कुल 80 प्रश्न आएंगे। शुचितापूर्ण तरीके से परीक्षा कराने के लिए पांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सभी केंद्रों पर एक लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर (एलआईओ) और 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। मोबाइल या दूसरे इलेक्ट्रानिक उपकरणों का दुरुपयोग रोकने के लिए प्रत्येक केंद्र पर जैमर लगाया जाएगा। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि ओएमआर शीट पर प्रश्नपत्र की सीरीज़ तथा अन्य सूचनाएं बहुत सावधानी से भरें। साथ ही, प्रश्नों के उत्तर के लिए गोले भी निर्देशों के अनुसार बहुत ध्यान से भरें। पहला पेपर समाप्त होने के बाद, किसी के साथ भी प्रश्नों के उत्तरों पर चर्चा न करें। लंच करके आराम करें और दूसरी पाली में होने वाले सिर्फ सीसैट के पेपर पर फोकस करें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more