UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 July 2024

शिक्षकों ने किया ट्रांसफर के नाम पर पैसे मांगने से इनकार

 बरेली कॉलेज में एकल ट्रांसफर के नाम पर बाहरी शिक्षकों से रिश्वत मांगने के आरोप की गुरुवार को जांच हुई। चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में जांच टीम ने आवेदन करने वाले शिक्षकों से पूछताछ की। 




जांच टीम के संयोजक प्रो. खुर्शीद अली खान ने एकल ट्रांसफर के लिए आवेदन करने वाले सातों शिक्षकों को तलब किया था। हालांकि उनमें से चार ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने यह लिख कर दिया कि उनसे किसी ने भी पैसे नहीं मांगे हैं। अभी तीन शिक्षकों का जवाब नहीं मिला है। उनको सात दिनों का समय दिया गया है। इस प्रकरण की बरेली कॉलेज शिक्षक संघ ने जांच की मांग उठाई थी। शिक्षक संघ का आरोप है कि प्राचार्य कार्यालय से जुड़े कुछ लोग एकल ट्रांसफर के नाम पर बाहरी शिक्षकों से पैसे मांग रहे हैं।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more