UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 July 2024

संविदा पर तैनात किए गए 5000 कर्मियों की सेवाएं खत्म





लखनऊ। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में कोविड काल में संविदा पर तैनात किए गए 5000 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। सभी की संविदा 30 जून को समाप्त हो चुकी है और शासन ने चौथी बार संविदा विस्तार देने से मना कर दिया है। 





इसके बाद इन सभी की सेवाएं स्वत समाप्त हो गईं। कर्मचारियों ने पुन तैनाती की गुहार लगाई है। कोविड के दौरान नेशनल हेल्थ मिशन के तहत 7000 से अधिक कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग पर तैनाती की गई। इनमें नर्स, लैब टेक्नीशियन, कम्प्यूटर ऑपरेटर, वार्ड ब्वॉय समेत अन्य पद शामिल हैं। संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सच्चिदानन्द मिश्रा का कहना है कि कोविड खत्म होने के बाद दो हजार से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से हटाया जा चुका है। बचे कर्मचारियों को तीन बार सेवा विस्तार दिया जा चुका है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more