UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 July 2024

यूपी में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, देखें जिलों के नाम


पूर्वी उत्तर प्रदेश पर मानसून सक्रिय है जबकि पश्चिमी यूपी में यह सामान्य है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के विभिन्न अंचलों में कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है।


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पूरे उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बहुत बारिश होने के आसार हैं जबकि रविवार को पश्चिमी यूपी में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और पूर्वी यूपी में अलग-अलग स्थानों

पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है। शुक्रवार को मानसून की लाइन जैसलमेर, सीकर, उरई, चुर्क, डाल्टनगंज, पुरुलिया होकर गुजर रही थी। पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिणी- पश्चिमी यूपी और उसके आसपास चक्रवातीय दबाव भी बना हुआ है।


यहां होगी भारी बारिश

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत।

यहां भी बरसेंगे बादल

प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more