हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 July 2024

गैरहाजिर दो शिक्षिकाएं की जा सकतीं हैं बर्खास्त


मैनपुरी। चार सालों से स्कूल से बिना सूचना के गायब चल रहीं दो शिक्षिकाओं की सेवा समाप्ति तय हो गई है। बीएसए की ओर से जारी किए गए नोटिस का शिक्षिकाओं ने निश्चित समय में काई जवाब नहीं दिया है। बीएसए ने बताया कि उन्हें दो पत्र और जारी किए जाएंगे इसके बाद उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। विकास खंड सुल्तानगंज के खंड शिक्षाधिकारी ने जानकारी देते हुए बीएसए को बताया था कि प्राथमिक विद्यालय सूजापुर पर



तैनात शिक्षिका वंदना वर्मा 30 जनवरी 2020 से बिना किसी सूचना के विद्यालय नहीं पहुंच रही हैं। वहीं विकास खंड सुल्तानगंज के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय भोजपुर पर तैनात शिक्षिका ममता भी एक मार्च 2020 से स्कूल से बिना

सूचना के गायब हैं। संबंधित दोनों शिक्षिकाओं को बीएसए ने 20 जुलाई को प्रथम बर्खास्तगी नोटिस जारी किया है। दोनों शिक्षिकाओं से सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन दोनों ही शिक्षिकाएं स्पष्टीकरण देने नहीं पहुंचीं।

बीएसए दीपिका गुप्ता ने अपने अधीनस्थों से शनिवार को शिक्षिकाओं के संबंध में जानकारी ली। पता चला कि कोई शिक्षिका सात दिन में यहां जवाब देने के लिए नहीं आई है। इसके बाद बीएसए ने शिक्षिकाओं के बर्खास्तगी पत्र तैयार करने का आदेश दिया है।



शिक्षिकाओं को प्रथम बर्खास्तगी नोटिस जारी किया गया था जिसका समय निकल चुका है उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया है। उन्हें जल्द दूसरा और तीसरा नोटिस जारी कर उनकी बर्खास्तगी की जाएगी। दीपिका गुप्ता, बीएसए

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more