हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 July 2024

राजकीय विद्यालयों में पढ़ाई की ऑनलाइन निगरानी शुरू



प्रयागराज। राजकीय विद्यालयों में शिक्षा के गिरते स्तर को देखते हुए अब पढ़ाई की ऑनलाइन निगरानी शुरू हो गई है। प्रदेश में सबसे पहले ऑनलाइन निगरानी की शुरुआत प्रयागराज मंडल के 150 विद्यालयों से शुरू हुई। शनिवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रयागराज कार्यालय में निगरानी तंत्र का शुभारंभ किया। अगले चरण में इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। उसके बाद एडेड विद्यालयों की भी निगरानी ऐसे ही होगी।

पिछले कुछ वर्षों से राजकीय विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर गिरा है।


पूर्व में इन विद्यालयों से हर वर्ष यूपी के टॉपर निकलते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब वित्तविहीन विद्यालयों के टॉपर आ रहे हैं। राजकीय विद्यालयों का पूरा खर्च सरकार उठा रही है फिर भी शिक्षा की गुणवत्ता खराब है। इसको लेकर विभाग के अफसर चिंतित हैं।

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की पहल संयुक्त शिक्षा निदेशक डा. दिव्यकांत शुक्ल ने की। इससे पहले यूपी बोर्ड के सचिव रहते हुए उन्होंने नकल विहीन परीक्षा कराई है।

नकल विहीन परीक्षा कराने में ऑनलाइन निगरानी वाले यूपी बोर्ड के कंट्रोल रूम की बड़ी भूमिका रही। वहां पर ऑनलाइन निगरानी का उनका प्रयोग सफल रहा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more