02 August 2024

अटेंडेंस के फेर में फंसा 1600 शिक्षकों का वेतन



लखनऊ

शहर के परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों का वेतन रुक गया है। ऑनलाइन अटेंडेंस लॉक नहीं होने से मोहनलालगंज और मलिहाबाद के करीब 1600 शिक्षक परेशान हैं। शिक्षकों के अनुसार बीईओ को मानव संपदा पोर्टल पर अटेंडेंस लॉककर जिला कार्यालय भेजनी थी। हालांकि गुरुवार तक अटेंडेंस लॉक नहीं होने से वेतन जारी नहीं हो सका है।

मोहनलालगंज के शिक्षकों ने वताया कि प्रत्येक माह 21 से 23 तारीख के वीच में अटेंडेंस लॉक कर वीईओ कार्यालय भेजनी होती है। इसके बाद 25 से 27 के वीच वीईओ अटेंडेंस लॉक कर जिला कार्यालय भेजते हैं। इसके बाद 28 को लेखाधिकारी कार्यालय से विल ट्रेजरी जाता है। हालांकि इस वार शिक्षकों के विल ट्रेजरी नहीं पहुंचे हैं। आरोप है कि मोहनलालगंज और मलिहावाद के शिक्षकों की अटेंडेंस वीईओ कार्यालय

मोहनलालगंज और मलिहाबाद ब्लॉक का मामला
से लॉक ही नहीं की गई है। पूरे मामले में वीईओ ने वताया कि अटेंडेंस लॉक कर भेजी जा चुकी है। दावा है कि जिला कार्यालय से दिक्कत हुई होगी। हालांकि वेसिक शिक्षा विभाग के लेखाधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार गुरुवार दोपहर 12 बजे तक शिक्षकों की अटेंडेंस वीईओ स्तर से लॉक नहीं हुई थी। ऐसे में अव एनआईसी को पत्र भेजा जाएगा। तभी शिक्षकों का वेतन जारी हो सकेगा। पूरे मामले में शिक्षक नेता विनय कुमार सिंह का कहना है कि ब्लॉक अधिकारियों के लापरवाही से शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में वीईओ पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more