02 August 2024

जूनियर हाईस्कूल के सहायक अध्यापक माने जाएं प्रभारी प्रधानाध्यापक


परिषद के सचिव को पत्र लिखकर बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया है


कि सैकड़ों कंपोजिट विद्यालयों में प्रभारी बनाए गए प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की गणना उच्च प्राथमिक के सहायक अध्यापक पद पर नहीं की जा रही है, जबकि 21 मई 2024 के परिषद के आदेश के अनुसार होनी चाहिए। ऐसा न किए जाने से समायोजन की जद में आ रहे सैकड़ों कंपोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापकों की गणना उच्च प्राथमिक के सहायक अध्यापक पद पर किए जाने की मांग उन्होंने की है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more