UpdateMarts•Com
Follow Channel

31 August 2024

शिक्षकों ने ट्रेंनिग को समझा मजाक बीएसए को निरीक्षण में 35 गायब मिले


फिरोजाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गुरवार को ब्लाक संसाधन केन्द्र शिकोहाबाद एवं खैरगढ़ का निरीक्षण किया। विकास खंड शिकोहाबाद में 35 अध्यापक अनुपस्थित मिले जिनके वेतन की कटौती की जाएगी .



जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने बताया की निरिक्षण के दौरान ब्लाक संसाधन केन्द्र पर एफ.एन.एल. प्रशिक्षण ए. आर.पी. द्वारा दिया जा रहा था जिसमें 50-50 अध्यापकों के दो बैच निर्धारित थे। ब्लाक संसाधन केन्द्र शिकोहाबाद में सौ अध्यापकों के सापेक्ष 47 अध्यापक उपस्थित थे तथा 18 अध्यापक बीएलओ कार्य के लिए गये थे शेष 35 अध्यापक अनुपस्थित पाये गये जिनके एक दिन के वेतन काटने की कार्रवाई की जायेगी।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विकास खंड शिकोहाबाद के प्रा.वि. विदरखा, प्रा.वि.न.प्रभू, कम्पोजिट विद्यालय रूपसपुर, कम्पोजिट विद्यालय अंगदपुर एवं विकास खंड खैरगढ़ के प्रा.वि. सांधी एवं प्रा.वि. गडिया सिकमी का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बीएसए शिक्षको को निर्देश दिए की विद्यालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएं सभी शिक्षक नियमित रूप से समय से विद्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं, जो भी शिक्षक लापरवाही करेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more