UpdateMarts
Follow Channel

01 August 2024

बैग में पिस्तौल लेकर स्कूल पहुंचा नर्सरी का बच्चा तीसरी के छात्र पर चलाई गोली, अस्पताल में भर्ती


सुपौल। विहार के सुपौल जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां नर्सरी में पढ़ने वाला पांच साल का एक बच्चा बैग में पिस्तौल लेकर स्कूल पहुंच गया और उसने तीसरी कक्षा के एक छात्र पर गोली चला दी, जो उसकी बांह में जा लगी। इससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।


TY WAN BUARDING SCHOOL

आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन ने घायल बच्चे आसिफ (10) को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने स्कूल के मालिक संतोष कुमार को
गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को लालपट्टी इलाके में स्थित निजी स्कूल में नर्सरी का बच्चा अपने बैग में पिस्तौल छिपाकर स्कूल लाया था। मौके से पिस्तौल की मैग्जीन भी बरामद हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोली चलाने के बाद बच्चा अपने पिता के साथ मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बच्चे के पिता पहले इसी स्कूल में गार्ड थे।


अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग : घटना के बाद अभिभावकों ने स्कूल के बाहर सड़क जाम कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, कुछ उग्र लोगों ने स्कूल पर हमला कर दिया और प्रधानाचार्य के दफ्तर और कक्षाओं में तोड़-फोड़ कर दी।