03 August 2024

शर्मनाक : शिक्षक पर हमला चाकू दिखा मुंह पर पेशाब की


उन्नाव। चमियानी सेमरीमऊ मार्ग पर गुरुवार रात बाइक सवार शिक्षक पर लाठी व चाकू से हमला कर दिया गया। विरोध पर फायर भी किया। शिक्षक के मुंह में एक युवक ने पेशाब भी किया। पुलिस ने पांच नामजद समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपितों की तलाश कर रही है।


सेमरीमऊ के अरुण कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार को चमियानी में जन्मदिन का

कार्यक्रम रखा था। जहां से देर रात वह सेमरीमऊ जा रहा था। चमियानी- सेमरीमऊ मार्ग पर विनीत पटेल, प्रशांत उर्फ मोनू, प्रांशु, ललित उर्फ रामजी शुक्ल, श्याम बहादुर व दो अन्य ने लाठी व चाकू से हमला बोल दिया। शोर सुनकर कुछ लोगों को आता देख दबंग फायर करते हुए भाग गए। श्याम बहादुर पर मुंह पर पेशाब करने का आरोप लगाया। पुलिस ने घायल अरुण को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि सात पर केस दर्ज कर जांच जारी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more