UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 September 2024

सीएमओ, बीएसए सहित 14 अफसरों का वेतन रोका


*लखीमपुर:* सीएमओ, बीएसए सहित 14 अफसरों का वेतन रोका
लखीमपुरः डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने विकास कार्यों और सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग की समीक्षा की। समीक्षा में जिन योजनाओं में सी, डी व ई ग्रेड मिली है, उनमें सुधार की चेतावनी देते हुए डीएम ने 14 अफसरों का सितंबर महीने का वेतन रोक दिया है। जिन अफसरों का वेतन रोका गया है उनमें सीएमओ, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी शामिल हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का भी वेतन रोका गया है।





डीएम ने जारी आदेश में सभी अफसरों से स्पष्टीकरण भी तलब किया है। बताते चलें कि सीएम डैशबोर्ड में इस बार जिले की ओवरआल रैंकिंग 43वीं आई है। इससे पहले भी डीएम ने 17 अधिकारियों का वेतन रोका था, लेकिन इन विभागों के अधिकारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार विकास योजनाओं में पिछड़ने के कारण जिले की रैंकिंग प्रभावित हो रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more